'मिशन टेक्स्ट बुक' हुआ सफल, स्कूलों में सत्र से पहले पहुंची किताबें

Thursday, Mar 30, 2017 - 01:16 PM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा): इस बार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसके पीछे का कारण है सभी सरकारी स्कूलों में समय पर किताबों का पहुंचना। इन स्कूलों में सभी बच्चों को शिक्षा विभाग निशुल्क किताबें मुहैया करवाता है। कई बार तो स्कूलों में आधा शैक्षणिक सत्र समाप्त हो जाने के बाद बच्चों को किताबें नसीब हो पाती थी। इस बार विभाग ने 'मिशन टेक्स्ट बुक' के नाम से एक अभियान चलाया और किताबों को समय से पहुंचाने की ठानी। यह  पहला प्रयास विंटर क्लोजिंग स्कूलों में किया गया।


स्कूलों में सफल रहा प्रयास
इसके बाद क्लोजिंग स्कूलों में भी ऐसा किया गया और वह भी सफल रहा। सर्व शिक्षा अभियान जिला मंडी की परियोजना अधिकारी हेमंत शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया है कि समय पर किताबें पहुंचाने के मामले में हिमाचल देश का पहला राज्य भी बन गया है। वहीं विभाग ने पिछले साल से सभी सेंटर स्कूलों में बुक बैंक भी स्थापित कर दिए हैं। यदि स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ जाती है तो उन्हें बुक बैंक से किताबें मुहैया करवाई जाएंगी।