108 एम्बुलैंस में करवाया सफल प्रसव, महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Wednesday, Apr 10, 2019 - 03:58 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी जिला में एक बार फिर 108 एम्बुलैंस गर्भवती महिला के लिए वरदान साबित हुई है। जानकारी के अनुसार करसोग के सराही गांव की आशा कुमारी (21) को बुधवार सुबह करीब 3 बजे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला की हालत देख उसके परिजनों ने 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पांगणा की 108 एम्बुलैंस सराही गांव पहुंची औश्र महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला की तबीयत और खराब होने लगी, जिस पर एम्बुलैंस में तैनात एमरजैंसी मैडीकल टैक्रीशियन आशुतोश ने बखरोत्त के पास सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर एम्बुलैंस के अंदर ही महिला का सफल प्रसव करवाया।

एमरजैंसी मैडीकल टैक्रीशियन ने सफलापूर्वक करवाया प्रसव

इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह एक शोल्डर दयस्टोसिया का क्रिटिकल केस था और 108 एमरजैंसी मैडीकल टैक्रीशियन ने सफलतापूर्वक कार्य को अंजाम देते हुए जच्चा-बच्चा की जान बचाई। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को करसोग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर वे दोनो स्वस्थ हैं। इस मौके पर आशा कुमारी के परिजनों ने 108 एम्बुलैंस सेवा का आभार व्यक्त किया।

Vijay