सोलन : जाबल गांव में धंसी जमीन, 5 मकानों में आईं दरारें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 12:42 AM (IST)

सोलन (नरेश पाल): भोजनगर के जाबल गांव में जमीन धंसने से 5 मकानों में दरारें आ गई हैं। इसमें एक-दो मकान तो गिरने की कगार पर हैं। स्थिति यह हो गई है कि ये दरारें लगातार गहरी होती जा रही हैैं। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने इन सभी मकानों को खाली करवा दिया है। इन घरों में रह रहे परिवारों को फिलहाल किराए के मकानों में शिफ्ट किया गया है। इन 5 घरों में करीब 25 सदस्य रह रहे थे। प्रशासन को सूचना मिली कि जाबल गांव में लगातार जमीन धंस रही है। इसके कारण इस गांव के कई मकानों में दरारें आ रही हैं। पक्के मकान जमींदोज होने की कगार पर खड़े हो गए हैं। प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो तहसीलदार सोलन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां का मंजर देखकर सरकारी अमला भी हैरान था कि किस तरह से मैदानी जगह में बने मकानों में भी दरारें आ रही हैं। कई मकानों की तो दीवारें गिरनी भी शुरू हो गई हैं। 3 मकानों की स्थिति ङ्क्षचताजनक बताई जा रही है। यही कारण है कि प्रशासन ने सबसे पहले 3 मकानों को खाली करवाया। इसके बाद शेष 2 मकानों को खाली करवाया जा रहा है। 

किराए के मकानों में शिफ्ट किए परिवार
बताया जा रहा है कि 5 गऊशालाओं को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। यह अभी किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि जमीन के धंसने का क्या कारण है। स्थिति यही बनी रही तो इसके कारण अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो सकता है। लोगों ने अपने पूरी जीवन भर की कमाई से मकान का निर्माण किया था लेकिन आज कुदरत के कहर के कारण बेघर होना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। ऐसा लग रहा है कि वहां पर जमीन पिछले काफी समय से धंस रही थी लेकिन इस ओर ध्यान तब गया जब मकानों में दरारें आईं। वहीं एसडीएम सोलन विवेक शर्मा ने बताया कि जाबल गांव में जिन 5 मकानों में दरारें आई हैैं उन्हें खाली करवा दिया है। इन परिवारों को किराए के मकानों में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन द्वारा फौरी राहत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके पुनर्वास के लिए प्रयास किए जाएंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News