मणिमहेश के लिए इस दिन निकलेगी छड़ी यात्रा, जानने के लिए पढ़ें खबर

Friday, Sep 07, 2018 - 09:29 PM (IST)

चम्बा: वर्षों से चली आ रही धार्मिक मान्यता व परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मणिमहेश के लिए ऐतिहासिक चम्बा के दशनाम अखाड़ा से छड़ी मुबारिक यात्रा निकलेगी और उसके मणिमहेश डल में पहुंचने पर उसके स्नान करने के साथ ही यह मणिमहेश यात्रा संपन्न हो जाएगी। एस.डी.एम. चम्बा दिप्ती मंढोत्रा की अगुवाई में शुक्रवार को एस.डी.एम. कार्यालय चम्बा में आयोजित हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

10 सितम्बर की शाम को निकलेगी छड़ी यात्रा
इस बारे जानकारी देते हुए एस.डी.एम. चम्बा ने बताया कि यह छड़ी यात्रा दशनाम अखाड़ा चम्बा से 10 सितम्बर की शाम को निकलेगी। इस यात्रा की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा और यह यात्रा मणिमहेश तक विभिन्न पड़ावों से पैदल ही गुजरेगी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से यह छड़ी यात्रा धूमधाम के साथ निकलेगी।

Vijay