प्रदेश की गृहणियों के हुनर को मिलेगी देश में पहचान (Video)

Monday, Mar 18, 2019 - 04:31 PM (IST)

शिमला(राजीव) : घर पर खाना बना कर अपने परिवार की तारीफें बटोरने का साथ ही अब गृहणियों के हुनर ओर स्वाद को देश भर में पहचान मिलेगी। अब उनके हाथों के बने लज़ीज व्यजनों का स्वाद दुनिया चखने के साथ ही उनकी खुल कर तारीफ भी कर सकेंगी। यह अवसर प्रदेश की गृहणियों को प्रदेश में पहली बार शेफ प्रतियोगिता करवा कर दिया जा रहा है। यह आयोजन हिमाचली शैफ एसोसिएशन की ओर से करवाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 10 और 11 अप्रैल को होटल होलीडे होम में यह हिमाचल कलनरी चैंलेज करवाया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर से गृहणियों के साथ साथ खाना बनाने के शौकीन पुरुष भी भाग ले सकेंगे। इस दौरान लोग हिमाचली व्यंजन परोसकर न केवल पहाड़ी व्यंजनों की धाक जमा सकते हैं, बल्कि अपने हुनर को भी दुनिया को दिखा सकते हैं। अप्रैल महीने में हिमाचल शैफ एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के साथ मिलकर हिमाचल कलनरी चैलेंज का आयोजन कर रही है। इसमें भारत वर्ष के अलग-अलग राज्यों से 50 नामचीन शैफ पहुंचेंगे, जो अपना हुनर तो दिखाएंगे ही, प्रदेश के हुनर का स्वाद भी चखेंगे। इंडियन फेडरेशन ऑफ कलनरी के विशेषज्ञ जज यहां पर आकर खाने की परख करेंगे, जिनके विशेषज्ञों को विशेष रूप से यहां बुलाया जा रहा है।

kirti