शूलिनी मेले में लगेगा पंजाबी, हिमाचली और हिंदी गानों का तड़का, ये कलाकार जमाएंगे रंग

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 11:42 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में इस बार पंजाबी, हिमाचली और बॉलीवुड गायक लोगों का मनोरंजन करेंगे। पहली संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल, दूसरी संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और तीसरी संध्या में बॉलीवुड कलाकार नीरज श्रीधर रंग जमाएंगे। प्रशासन का दावा है कि इस बार तीनों संध्याओं के कलाकारों का बजट करीब 25 लाख रुपए है। इनमें से हिमाचली गायक को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा प्रायोजित किया गया है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने दी। उन्होनें बताया कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में खर्च होने वाले बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा हिमाचली कलाकारों को दिया जाएगा। मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मुख्यातिथि होंगे। 

ये होंगे मेले के मुख्य आकर्षण 
धनीराम शांडिल ने बताया कि इस मेले के मुख्य आकर्षण दंगल, ठोडा, वालीबाल, लॉन टैनिस, शतरंज, महिलाओं की रस्साकशी, कबड्डी, बास्केटबाल और श्वान शो समेत अन्य खेलें रहेंगी। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने मेले की तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री पुरानी कचहरी के पास माता शूलिनी की पालकी का स्वागत करेंगे। इसके बाद शहर से माता की शोभायात्रा निकलेगी। पत्रकार वार्ता में डीसी मनमोहन शर्मा, एसपी वीरेंद्र शर्मा, एएसपी योगेश रोल्टा, एडीसी अजय यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार और जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सिक्का पूजन कार्यक्रम आयोजित
बुधवार को सोलन में मां शूलिनी सेवा समिति द्वारा सिक्का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्कड़ बाजार से मां शूलिनी सेवा समिति के सदस्य 50 हजार सिक्के लेकर गंज बाजार स्थित शूलिनी पीठम पहुंचे। यहां पर विधि-विधान के साथ इन सिक्कों का पूजन किया गया। अब ये सिक्के मेले के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ बांटे जाएंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News