सरकार ने 2 HAS का किया तबादला, जानिए कहां किया तैनात

Tuesday, Sep 03, 2019 - 10:28 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): प्रदेश सरकार ने 2 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। साथ ही एक अन्य को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, जबकि सचिवालय सेवा के 4 अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। सरकार की तरफ से जारी एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला में उपायुक्त बचाव एवं राहत ब्यास डैम प्रोजैक्ट फतेहपुर विनय मोदी को एस.डी.एम. गगरेट लगाया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से टी.एस. रवीश को भारमुक्त करेंगे। आर.टी.ओ. कुल्लू के पद पर अंडर ट्रांसफर अश्विनी कुमार को उपायुक्त बचाव व राहत ब्यास डैम प्रोजैक्ट फतेहपुर लगाया गया है।

उन्हें भू-अधिग्रहण अधिकारी ब्यास प्रोजैक्ट फतेहपुर का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है। इसके अलावा ए.सी. टू डी.सी. कुल्लू सुरेंद्र पॉल जसवाल को आर.टी.ओ. कुल्लू का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। सरकार ने इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इसके तहत हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के वरिष्ठ निजी सचिव उमेश जसवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के कार्यालय से मुख्य सचिव कार्यालय में लगाया है। इसके अलावा सचिवालय सेवा के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव भागीरथ को सचिव शहरी विकास एवं टी.सी.पी., विशेष निजी सचिव कमला शर्मा को सचिव एफ.सी.एस. एंड सी.ए. तथा बागवानी तथा वरिष्ठ निजी सचिव इंद्र सिंह को प्रधान सचिव शिक्षा के कार्यालय में लगाया गया है।

kirti