बिलासपुर के करयालग गांव में हुए भूस्खलन का विशेष टीम ने किया दौरा (Video)

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 02:07 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के घुमारवीं के गांव करयालग में हुए भूस्खलन का शिमला से आई विशेष टीम ने दौरा किया। भू-वैज्ञानिकों ने भूस्खलन होने के कारणों जांच की इस बारे बिलासपुर के जिलाधीश राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष टीम रिपोर्ट तैयार करेगी कि किस प्रकार भविष्य में गांव करयालग में भूस्खलन होने से रोका जा सकता है।
PunjabKesari

इस दौरान बिलासपुर के जिलाधीश राजेश्वर गोयल के अलावा संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के चलते घुमारवीं के करयालग गांव में 7 परिवार भूस्खलन से बिखर गए हैं। प्रशासन द्वारा 7 परिवारों के सदस्यों को रेस्क्यू द्वारा बाहर सुरक्षित निकाल गया था।
PunjabKesari

इस बड़ी घटना में लगभग 7 मकानों की जमीने मकानों सहित खिसक कर लगभग 400 से 500 मीटर नीचे तक चली गई है। करीब 35 बीघे जमीन खाई में परिवर्तित हो गई है। यहां तक कि मवेशियों को दूसरे दिन रेस्क्यू किया था। हालांकि कुछ मवेशियों के मलबे के नीचे आने के कारण मौत भी हो गई थी। प्रसासन के द्वारा पीड़ितो को 40-40 हजार की राहत राशि प्रदान की गई।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News