साकार संस्था के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए विशेष बच्चे

Wednesday, Jul 10, 2019 - 08:00 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): कांगू स्थित साकार संस्था के स्थापना दिवस पर अपने सामाजिक दायित्व के तहत स्कूल के विशेष बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एन.टी.पी.सी. कंपनी के ए.जी.एम. एच.आर. डी.पी. सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि समाजसेवी राजा ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर एन.टी.पी.सी. कंपनी के सी.एम.ओ. चतुर्वेदी भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर साकार संस्था में पढऩे वाले विशेष बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

अक्षम बच्चों की देखभाल करना ही समाज सेवा

इस मौके पर ए.जी.एम. एच.आर. डी.पी. सिंह ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम बच्चों की देखभाल करना ही सही मायने में समाज सेवा है। उन्होंने बच्चों को सम्मानित किया तथा कंपनी की ओर से 21 हजार रुपए की राशि और आर.ओ. स्कूल को भेंट किया। संस्था के संस्थापक महेश शर्मा ने बताया कि समाजसेवी राजा ठाकुर के योगदान से बीते वर्ष इस स्कूल की स्थापना की गई थी। इस मौके पर साकार संस्था के प्रधान शीतल शर्मा, सुनील वालिया, वीना डोगरा, होश्यिार सिंह, हेम सिंह, नरेंद्र खरबंदा व बी.बी. कौशल सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Vijay