पहाड़ों की रानी Shimla में जल्द चलेगी मोनो रेल, बस सेवा का भी होगा विकल्प

Saturday, Oct 06, 2018 - 09:43 AM (IST)

 

शिमला : पहाड़ों की रानी शिमला में मोनो रेल चलाई जाएगी। मोनो रेल चलने से शिमला शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को शिमला शहर में मोनो रेल सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष स्विट्जरलैंड की कंपनी इन्टैमिन ट्रांसपोर्टेशन ने एक प्रस्तुति दी। स्विट्जरलैंड की इस कंपनी को मोनो रेल परियोजनाओं में 50 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है और कई देशों में इस प्रकार की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अनुपम कश्यप तथा इन्टैमिन ट्रांसपोर्टेशन के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित थे।
 

 

kirti