कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर निकलेगी एकजुटता रैली, मॉक ड्रिल भी होगी

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:32 PM (IST)

Hamirpur News : वर्ष 1905 में कांगड़ा घाटी में आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिला हमीरपुर में भी जागरुकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। एसडीएम संजीत सिंह ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जागरुकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की।

एसडीएम ने बताया कि 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा घाटी में बहुत ही विनाशकारी भूकंप आया था। इसे भारत के इतिहास में सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है। इसमें लगभग 20,000 लोगों की जान चली गई थी और एक लाख से अधिक भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। भविष्य में इस तरह की आपदा की स्थिति में जान-माल के नुक्सान को कम करने तथा ऐसी आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम देेने के लिए ही कांगड़ा घाटी की भूकंप त्रासदी की वर्षगांठ पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस बार भी 4 अप्रैल को सुबह साढे नौ बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से एक सॉलीडैरिटी मार्च (एकजुटता रैली) निकाला जाएगा तथा मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए भवनों में फंसे लोगों को निकालने का अभ्यास किया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से इस मॉक ड्रिल एवं रैली में भाग लेने की अपील की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News