असम में तैनात सैनिक का हुआ निधन, अंतिम विदाई पर लोगों का लगा जमावड़ा

Saturday, Feb 15, 2020 - 12:29 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र के एक सैनिक की ह्रदय गति रूकने सो मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पुत्र बंशी राम निवासी सुलपुर सरकाघाट असम में भारतीय सेना की मेडिकल कोर में सैनिक अस्पताल में तैनात था। मृतक सैनिक संतोष कुमार वर्ष 1985 में आसाम राइफल में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। संतोष कुमार के परिजनों के अनुसार बीते रोज दोपहर तीन बजे संतोष ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान संतोष ने तबीयत खराब होने और दवाई लेने की बात बताई, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शाम को पत्नी ने एक बार फिर फोन पर संतोष कुमार से संपर्क करने की कोशिश की और अस्पताल के डॉक्टर ने फोन उठाकर संतोष कुमार की हालत गंभीर होने की जानकारी दी।

एक घंटे बाद करीब सात बजे संतोष कुमार की पत्नी को फोन पर संतोष कुमार के निधन की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही संतोष कुमार के परिजन असम के लिए रवाना हो गए और शनिवार को मृतक सैनिक संतोष का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। शनिवार सुबह क्षेत्र में मृतक सैनिक संतोष कुमार का शरीर पहुंचते ही इलाके में सभी की आंखें नम हो गई और संतोष कुमार के घर में लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक को उनके बेटे विक्रांत चंदेल ने मुखाग्नि दी। संतोष कुमार के आकस्मिक निधन पर सरकाघाट विधायक कर्नल इंद्र सिंह,एसडीएम जफर इकबाल, तहसीलदार दीनानाथ यादव, पंचायत प्रधान रिंकू चंदेल, अमीं चंद, प्रकाश चंद, सोहन लाल, फतेह सिंह, मेहर सिंह, पृथी पाल चंदेल, भाग सिंह चंदेल तथा मान सिंह चंदेल ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

उधर मृतक संतोष के शव के साथ आए हुए भारतीय सेना के सूबेदार सोहन लाल ने कहा कि मृतक सैनिक की अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार मृत्यु वाले दिन सुबह पीटी और भोजन करने के बाद कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ लेकिन अस्पताल पहुंंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। सोहन लाल ने कहा कि शनिवार सुबह मृतक सैनिक संतोष कुमार का पर्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंंचा कर अंतिम संस्कार किया गया।

kirti