बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा, 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से की ह/त्या

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 02:12 PM (IST)

Solan News : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर प्रेम-प्रसंग को लेकर एक 29 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला बद्दी-नालागढ़ के मानपुर थाना के माजरा गांव का है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (29 वर्षीय), पुत्र लालटू सिंह, निवासी गांव दरौरा, जिला अमरोहा ( उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह बद्दी में एक कंपनी में कार्यरत था और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि  दीपक का स्थानीय स्तर पर एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार को युवती के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गुस्से पर काबू नहीं रख सका और किसी भारी चीज से दीपक पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जांच मे जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma