Solan: सेब से भरे 2 ट्रक गहरी खाई में गिरे, चालकों समेत 4 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 02:49 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र में सेब से भरे 2 ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। ये ट्रक शिमला से चंडीगढ़ जा रहे थे। उक्त दोनों हादसे सनवारा के पास एक मोड़ पर घटित हुए हैं। एक दुर्घटना रात के समय हुई, जबकि दूसरी दुर्घटना सुबह के समय पेश आई है। हादसों का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। दोनों हादसों में ट्रक चालकों समेत 4 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

धर्मपुर क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति और ट्रैफिक नियमों के पालन की अवहेलना के कारण ये हादसे हो रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर धर्मपुर थाना की पुलिस टीम पहुंचकर आगामी कार्रवाई जुट गई है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News