Solan: बद्दी में होटल के कमरे से 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 04:37 PM (IST)
बद्दी (ठाकुर): पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक होटल के कमरे से 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि होटल में ठहरे कुछ व्यक्तियों के पास नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कमरे में मौजूद 3 व्यक्तियों के कब्जे से 2.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके से नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस थाना बद्दी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान अलादित्ता निवासी सल्हुईं, जिला चम्बा, जैसी निवासी गांव सनोहती, जिला चम्बा तथा मनोज निवासी टिप्परी कालोनी कालका जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में दी गई।

