Solan: बद्दी में 70 पदों के लिए 400 से अधिक युवाओं ने दिया साक्षात्कार

punjabkesari.in Thursday, Mar 13, 2025 - 12:24 PM (IST)

बी.बी.एन., (स.ह.): बद्दी के निमंत्रण पैलेस में साक्षात्कार आयोजित किए गए। डी.आर. एसोसिएट की तरफ से अभ्यार्थियों का पंजीकरण किया गया। साक्षात्कार के लिए छात्र सुबह 9 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। शाम करीब 5 बजे तक साक्षात्कार चलते रहे। बता दें कि नैशनल हैल्थ मिशन के तहत यह साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं।

इस दौरान स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, ओ.टी.ए., सी.एच.ओ., कॉन्सेल्लोर, एस.टी.एस., एस.टी.एल.एस., टी.बी.एच.वी., एपिडेमीयोलॉजिस्ट, प्रोक्योरमैंट एंड लॉजिस्टिक और रैफ्रिजरेटर मैकेनिक के लिए ये इंटरव्यू किए गए। कंपनी के एच.आर. प्रबंधक मंजीत कौर ने बताया कि करीब 70 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए गए। इसमें जिलाभर से करीब 400 से अधिक अभ्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News