Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कंडाघाट के पास एक ढाबे में लीं चाय की चुस्कियां

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 09:54 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कंडाघाट के पास देहूं चौकी में एक ढाबे में अचानक चाय पीने के लिए रुके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से शिमला की ओर जा रहे थे। कंडाघाट पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के काफिले ने कंडाघाट से शिमला की ओर कुछ ही दूरी तय की थी कि उनका काफिला अचानक देहूं चौकी में एक ढाबे के सामने अचानक रुक गया। सोलन कांग्रेस के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री ढाबे में पहुंच गए, जहां पर उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ सोलन की राजनीति व विकास को लेकर चाय के दौरान चर्चा भी की।

इस मौके पर डीसी सोलन मनमोहन शर्मा, एसपी सोलन गौरव सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मार्कीट कमेटी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जतिन साहनी, डिप्टी एडवोकेट जनरल रोहित शर्मा, बादल नारंग और अमित ठाकुर सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंडाघाट क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा कई विकास की योजनाओं के लिए बजट मंजूर किया है। सोलन में विकास तेजी से हो रहा है। इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों से मानसून के दौरान जिला में हुए नुक्सान की भी जानकारी ली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News