Himachal: नशे की खेप के साथ हत्थे चढ़े दो तस्कर, चिट्टा व शराब सहित दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 11:16 AM (IST)

सोलन। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए दो युवकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और नकदी के साथ धर दबोचा है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर की गई।

तलाशी में नशीले पदार्थ और नकदी बरामद

पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो K10 कार को निरीक्षण के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 14.71 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 6 बोतलें देशी शराब और ₹19,060 की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थों को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सुरेश कुमार (50) निवासी गांव जखेड, कंडाघाट (सोलन), पारस (26) निवासी गांव अवाहाधार मंडी के रुप में हुई है। 

आपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी सुरेश कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उस पर पहले से ही पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी पारस के पिछले रिकॉर्ड की जांच अभी जारी है।

पुलिस थाना सदर सोलन में दोनों के खिलाफ NDPS अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मुख्य सप्लायरों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News