...तो क्या देवभूमि में शराब और मांस पर लग जाएगा प्रतिबंध!

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 11:07 AM (IST)

कांगड़ा: शंकराचार्य (द्वारकाधीश) स्वामी आच्युत्यानंद जी महाराज ने कांगड़ा में पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत वर्ष में कई प्रदेशों में आज हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं और अपने को अल्पसंख्यक कहलाने वाला मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल व तमिलनाडु इत्यादि प्रदेशों में कई जगहों पर मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है और उनके बच्चे पैदा करने पर कोई भी पाबंदी नहीं है। इसके विपरीत हिन्दुओं को परिवार नियोजन की सलाह दी जा रही है। यही वजह है कि हिन्दू आज कई प्रदेशों में अल्पसंख्यक होता जा रहा है। आजकल भारतवर्ष में रमजान का महीना चला हुआ है। इसलिए इस महीने में मुसलमान रमजान के चलते किसी तरह का अपराध नहीं करते हैं, उसकी वजह से इस महीने में कई प्रदेशों में अपराध कम हुए हैं। 


देवभूमि में मांस और शराब पर पूर्णतया पाबंदी होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से देश की जनता की अपेक्षाएं बढ़ी हैं और उन्हें उम्मीद जगी है कि भाजपा अपने वायदे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो जाएगी और इसके समाप्त होने से ही यहां शांति बहाल हो पाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है, यहां पूरे प्रदेश में मांस और शराब पर पूर्णतया पाबंदी होनी चाहिए। खासतौर पर कांगड़ा, चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी व चामुंडा जैसे धार्मिक स्थलों पर पूर्णता शराब व मांस की पाबंदी होनी चाहिए। आज हमारे देश के विश्वविद्यालयों में देश विरोधी नारे लगाए जाते हैं लेकिन हम उनका विरोध करने में असमर्थ हैं। शंकराचार्य जी ने कहा कि मैं 1966 से लेकर कई जगहों पर हिन्दुओं के पक्ष में अनशन कर चुका हूं और हिन्दू धर्म के प्रति कई यात्राएं भी की हैं लेकिन दुख इस बात का है कि हमारा हिन्दू आज भी संगठित नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News