25 वर्षों बाद आश्विन माह में चूड़धार चोटी पर हुआ हिमपात

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2023 - 05:50 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): राजगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्व आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोभूमि चूड़धार में इस बार हिमपात ने 25 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। चूडे़श्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबू राम शर्मा के अनुसार इस बार यहां आश्विन महीने में ही हिमपात हो गया है जबकि वह भी पिछले लगभग 25 वर्षों से यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले कभी भी आश्विन माह में हिमपात नहीं हुआ। बाबू राम ने कहा कि यहां लगभग एक फुट बर्फ इस समय जमा है। उसके बाद भी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News