पहाड़ों की रानी शिमला में सीजन का पहला हिमपात, पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच किया डांस

Saturday, Dec 14, 2019 - 03:43 PM (IST)

शिमला: बर्फ की चाह में काफी संख्या में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे पयर्टकों के मन की मुराद उस समय पूरी हो गई जब आसमान से बर्फ के फाहे गिरने लगे। देर शाम को जैसे ही शिमला में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए तो पर्यटकों ने होटलों से बाहर निकल कर इसका आनंद उठाया। रिज मैदान पर पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच खूब डांस भी किया। बर्फ गिरने से बेशक लोगों की परेशानियां बढ़ गई हों पर शिमला में गिरी इस बर्फ का सभी ने दिन खोल कर स्वागत किया।

बता दें कि पहाड़ों की रानी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला में हुई बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश हैं और बर्फ का खूब मजा ले रहे हैं। हालांकि आज शिमला में मौसम साफ है और इसके आसपाल वाले इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। सुबह-सवेरे बर्फ के बीच लोगों की चहलकदमी बढ़ गई है।

Vijay