मई में बर्फ से सफेद हुए हिमाचल के पहाड़, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Wednesday, May 01, 2019 - 03:58 PM (IST)

शिमला: हिमाचल में इस बार मौसम अपने नए-नए रंग दिखा रहा है। मई महीने में देवभूमि के पहाड़ फिर बर्फ से लकदक हो गए हैं। बुधवार को रोहतांग में 15 सेंटीमीटर और लाहौल में 5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। साथ ही रिकांगपिओ में भी पहाड़ बर्फ से ढक गए। दूसरी तरफ राजधानी के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज हवाओं का दौर चला हुआ है।

इस समय निचले इलाकों में लोग फसल काटने की तैयारी में है लेकिल आसमान में छाए बादलों को देख वे कटाई का कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। ताजा बर्फबारी से जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है वहीं रोहतांग की बहाली को भी झटका लगा है।


कई इलाकों की बिजली रात से गुल है। किन्नौर जिले के कनम और लबरंग गांव में भी ताजा बर्फबारी हुई।

Ekta