देवभूमि में Snow से लकदक हुए टूरिस्ट स्पॉट्स, सैलानियों ने की जमकर मस्ती (Watch Video)

Friday, Nov 08, 2019 - 12:21 PM (IST)

शिमला/कुल्लू: देवभूमि में नवंबर महीने में बर्फबारी से टूरिस्ट स्पॉट्स गुलजार हो गए हैं। ऐसा लग रहा है मानो धरा पर किसी ने सफेद चादर बिछा दी हो। यहां सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है।


पर्यटक नगरी नारकंडा के हाटू पीक पर शुक्रवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां पहाड़ियों पर दो इंच बर्फ की सफेद चादर बिछी।


इसके अलावा नारकंडा की देरठू और मतियाना की कमलोड़ी पीक पर भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।


निचले क्षेत्रों में जारी बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। होटल व्यवसायी को बर्फबारी से इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। मनाली में आसपास के इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। रोहतांग पास, गुलाबा और मढ़ी के अलावा, 25 किमी दूर सोलांग वैली में भी ताजा बर्फबारी हुई है।

Ekta