पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी, -0.6 डिग्री पहुंचा केलांग का तापमान

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 10:57 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में पिछले 2-3 दिनों से हल्का हिमपात जारी है। मौसम विभाग के अनुसार रोहतांग सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार रात को हल्का हिमपात हुआ है, जिससे प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय केलांग का पारा -0.6 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं किन्नौर की ऊंची चोटियों में भी हल्का हिमपात होने से शिमला सहित अन्य जिलों में रातें ठंडी हो गई हैं। राजधानी शिमला समेत मैदानी इलाकों में रविवार को दिनभर धूप खिली रही।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रदेश की ऊंची पहाडिय़ों में हल्के हिमपात से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। केलांग का तापमान -0.6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिला में भी न्यूनतम तापमान में कमी आई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 से 24 अक्तूबर तक फिर बारिश व बर्फ बारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद फिर मौसम साफ  रहेगा। उन्होंने बताया कि केलांग में न्यूनतम तापमान -0.6, कल्पा 3.5, मनाली 5.0 कुफरी 8.0, चम्बा 9.8, भुंतर 9.4, शिमला 11.3 और धर्मशाला का 14.6 दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News