फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी बर्फ, किसान-बागवानों के खिले चेहरे

Wednesday, Jan 23, 2019 - 07:15 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश में हुए भारी हिमपात से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश किसान-बागवानों की फसलों के लिए सौगात बनकर बरसी है। सबसे ज्यादा फायदा सेब किसानों को होने वाला है क्योंकि बर्फ सेब की फसल के लिए बेहद गुणकारी मानी जाती है। किसान लम्बे समय से अच्छी बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे क्योंकि जमीन में नमी की खत्म होती जा रही थी, जिससे सेब के पौधे सूखने का डर किसानों को सताने लगा था। ताजा बर्फबारी से सेब की चिल्लिंग का समय भी अब पूरा हो गया है। किसानों ने बताया कि ये बर्फबारी किसानों की फसलों के लिए खाद का काम करेगी। किसान ताजा बर्फबारी के बाद फसलों की बिजाई और बुआई कर सकते हैं और बर्फबारी होने से जमीन में अच्छी नमी से अब पौधों में कीड़े लगने का डर भी कम हो गया है।

ताजा बर्फबारी से किसान ने ली राहत की सांस

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में किसान काफी लंबे समय से सूखे से गुजर रहे थे लेकिन ताजा बर्फबारी से किसान अब काफी राहत की सांस ले रहे हैं। किसान अब मटर और सेब के पौधों को लगाने का काम कर सकते हैं। किसानों ने उम्मीद जताई है बर्फबारी के बाद इस बार उनकी फसल काफी अच्छी होगी।

Vijay