रात को हुआ था सांप के काटने का एहसास, सुबह बेटी मरी हुई थी और बाप की हालत नाजुक

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 10:59 AM (IST)

सोलन: हिमाचल प्रदेश में एक सांप द्वारा पिता और पुत्री डसने का मामला सामने आया है। मामला पुलिस थाना कसौली के तहत पट्टा मह्लोग के बरागू गांव का है। जहां सांप ने राम अवतार और उसकी 3 वर्षीय बेटी भारती को सोते समय डस लिया। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए परवाणू अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 3 वर्षीय बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन बच्ची के पिता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इस मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News