पुलिस की गुप्त सूचना पर कमरे में दबिश, भांग-अफीम सहित 2 तस्कर दबोचे

Friday, Sep 06, 2019 - 11:55 AM (IST)

शिमला :हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशा करने वालों व नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए दो तस्करों से 9.40 ग्राम भांग और 0.20 अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। अहम बात यह है कि पुलिस ने यह गिरफ्तारी रोहड़ू के एक गेस्ट हाउस में कमरे के अंदर छापा मारने के बाद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस रोहड़ू बाजार के पास पेट्रोलिंग पर थी तभी उन्हें सूचना मिली कि सिंह गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 107 में अवैध तस्करी हो रही है। पुलिस ने कमरे में दबिश दी और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान सुनील कुमार पुत्र स्व. सूरत सिंह निवासी चिड़गांव और अशोक कुमार पुत्र गोविंद कुमार निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए एसआई रामस्वरूप ने कहा कि पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।
 

kirti