बड़ी सफलता : 1.046 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा तस्कर

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 04:32 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने रात को गश्त के दौरान एक तस्कर को 1.046 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके थाना लेकर आई है। इस प्रकरण में पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रात को बस्टोरी सड़क पर व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। इस दौरान उसके कब्जे से उक्त चरस की खेप मिली। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय हरिचंद पुत्र गिरू राम निवासी ब्यासर के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News