IGMC में 100 नशेड़ियों के चलान काट प्रशासन ने वसूला इतने हजार का जुर्माना

Thursday, Aug 29, 2019 - 03:37 PM (IST)

शिमला (जस्टा): आई.जी.एम.सी. में नशेडिय़ों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। दो माह के अंदर प्रशासन ने सुरक्षा गार्डो की मदद से स्मोकिंग करने पर 100 नशेडिय़ों के चालान काटे है और 19 हजार रुपए फाईन वसूला है। प्रशासन ने कई लोगों को तो वार्निंग देकर भी छोड़ा है। जो लोग वार्निंग के बावजूद भी नहीं मान रहे है उनके चालान काटे जा रहे है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है कि आई.जी.एम.सी. में शराब पीकर या पीते हुए पाया गया तो उस पर 500 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं परिसर के अंदर सिगरेट पीना पूरी तरह से बैन किया है। अगर कोई व्यक्ति सिगरेट पीते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर 200 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जुर्माना लगकार जो पैसा एकत्रित होगा उसे आर.के.एस. के फंड में डाला जाएगा और इन पैसों से गरीब लोगों का इलाज होगा।

प्रशासन ने यह कदम आई.जी.एम.सी. में आए दिन हो रहे हंगामे के चलते उठाया है। प्रशासन का कहना है कि कई ऐसे तीमारदार व अन्य लोग अस्पताल में आते जो कि हंगामा करते है और अस्पताल का माहौल पूरी तरह से खराब करते है। इस स्थिति में अधिकारी भी कुछ नहीं कर सकते है। प्रशासन अब आई.जी.एम.सी. को नशामुक्त करवाने में जुटा है। यहीं नहीं प्रशासन ने तीमारदारों को भी सख्त निर्देश दिए है कि अगर उनके पास एडमिट कार्ड नहीं है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। वार्ड के अंदर तीमादारों के पास एडमिट कार्ड न होने पर भी प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। कई तीमादरों को वार्निंग भी दी जा रही है।

प्रशासन के निर्देश है कि वार्ड के अंदर एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार रहना चाहिए। एक से अधिक तीमारदार भी मान्य नहीं होगा। प्रशासन का कहना है कि तीमारदारों के लिए कार्ड की सुविधा दी गई है। ऐसे में तीमारदारों को नियमों की पालना करनी होगी। अगर नियमों की कोई पालना नहीं करेंगा तो उसके खिलाफ आगामी दिनों में भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने सभी लोगों को पहले ही निर्देश दिए है कि अस्पताल में स्मोकिंग करना निषेध है। अगर कोई लोग पकड़ा गया तो जुर्माना होगा। प्रशासन ने कुछ लोगों के स्मोकिंग करने पर चालान किए है। चालान से जो पैसा एकत्रित होगा वह रोगी कल्याण समिति में जाएगा। शराबियों और थूकने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

kirti