अब और स्मार्ट बनेगा शिमला, MC ने इन कार्यों के लिए दी मंजरी

Tuesday, Nov 19, 2019 - 12:47 PM (IST)

शिमला(तिलक): राजधानी शिमला में जल्द ही नए पार्क बनने के साथ शहर की सफाई के लिए नए वाहन मिलेंगे। नगर निगम की की वित्त संविदा समिति की बैठक में शहर में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों को मंजरी दे दी गई है। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पार्क ,नाले ,नालियों और स्ट्रीट लाईट लगाईं जाएगी। पार्क और नालो के निर्माण पर 4.81 करोड़ का टेंडर खर्च किया जाएगा। शिमला शहर में तक़रीबन सभी वार्डों में पार्क का निर्माण होगा। वहीं शहर में लगने वाली स्ट्रीट लाईट पर भी 1.97 करोड़ खर्च किया जाएगा। जिसके लिए नगर निगम ने सभी वार्डों से पार्षदों से पहले ही लिस्ट मागवा ली है और अब जल्द ही नगर निगम टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके आलावा शहर में सफाई के लिए अत्याधुनिक मशीनरी खरीदी जाएगी। नगर निगम शिमला विदेशों की तर्ज पर वैक्यूम से सड़क की सफाई करने वाला वाहन नगर निगम खरीदने जा रहा है।

जोकि दिसंबर महीने में आ जाएगा और दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस वाहन की शुरुआत करवाई जाएगी। जिसके बाद इस वाहन से शिमला में सफाई करना शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा की शहर में होने वाले कई विकसित कार्यो को आज बैठक में मजूरी दे दी है। स्मार्ट सिटी प्रोज्केट के तहत पहले ही उन्हें कार्य शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है और पार्षदों से भी कार्यो की सूचि मांगी गई है और जल्द ही शहर में बनने वाले पार्क,नाले और स्ट्रीट लाईट के लिए टेंडर निकाले जायेगे और जल्द ही कार्य शुरू कर दिए जायेगे। उन्होंने कहा की शहर के स्लाटर हाउस की हालत को भी सुधारा जायेगा और इसको मुरम्मत करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।
 

kirti