Sirmaur : शराब पिलाने से किया मना तो पड़ोसी ने सिर पर डंडे से किया हमला, व्यवसाई घायल

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 01:47 PM (IST)

Sirmaur News : पुलिस थाना नाहन के तहत मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गुन्नुघाट निवासी संजीव अग्रवाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शराब पिलाने से मना करने पर उसके पड़ोसी ने उसके साथ गाली-गलौच की और डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं।

पुलिस को दी शिकायत में संजीव अग्रवाल ने बताया कि वह गुन्नुघाट चौक पर लक्ष्मी मैडीकल हॉल नाम से दवाइयों का होलसेल कारोबार करता है। शिकायत के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात करीब 2 बजे वह दुकान पर काम कर रहा था, तभी उसका पड़ोसी अंकुर शर्मा दुकान पर आया और शराब पिलाने की मांग करने लगा। मना करने पर अंकुर ने कथित तौर पर उसे रास्ते में देख लेने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो सीढ़ियों पर हाथ में डंडा लेकर बैठे अंकुर शर्मा ने उसके साथ गाली-गलौच की और सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उसे काफी चोटें आई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News