सिरमौर फिर बड़ा भूस्खलन, रेणुका जी संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग बाधित

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 11:26 AM (IST)

नाहन : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश केकारण होने वाली भूस्खलन घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर से सिरमौर जिले में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। सिरमौर में हुए लैंड स्लाइड का एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिरमौर जिले के रेणुकाजी में यह भूस्खलन हुआ  है, जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। भूस्खलन के कारण सिरमौर जिले में नाहन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग रेणुका जी संगड़ाह- हरिपुरधार पर लैंडस्लाइडिंग हुई है और अब यातायात के लिए यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया है। हालांकि घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बता दें कि इससे पहले, शिलाई पावंटा मार्ग में हाईवे धंस गया था, वह मार्ग अब भी बहाल नहीं हो पाया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News