चुनाव प्रचार को शिमला पहुंचे ये BJP नेता, केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर की प्रशंसा (Video)

Tuesday, May 14, 2019 - 04:17 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए दोनों दलों कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने हिमाचल में प्रचार तेज कर दिया है। शिमला प्रचार करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 12 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाएं दी हैं। हिमाचल में जयराम सरकार ने पहले ही वित्त वर्ष में 32 नई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। 19 मई के अंतिम चरण के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने वाला है। हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा पार्टी जीत दर्ज कर रही है।

15 मई को स्मृति ईरानी, 16 को राजनाथ सिंह करेंगे हिमाचल में प्रचार

उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में भी भाजपा को इस मर्तबा ज्यादा सीटें मिल रही हैं। भाजपा सत्ता में आने पर जे एंड के में धारा-370 को हटाने के लिए काम करेगी। 15 मई को स्मृति ईरानी का पालमपुर जबकि 16 मई को राजनाथ सिंह का हिमाचल में चुनावी प्रचार में आने का कार्यक्रम है।

Vijay