Shrikhand Mahadev Yatra 2024: 11वें वर्ष में नया कीर्तिमान, इतने हजार श्रद्धालुओं ने किए महादेव के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 12:28 PM (IST)

कुल्लू: वर्ष 2014 से कुल्लू प्रशासन द्वारा आधिकारिक रूप से करवाई जा रही श्रीखंड महादेव यात्रा ने अपने 11वें वर्ष एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की संख्या 8500 के आंकड़े को पार कर गई है। यह धार्मिक यात्रा आज आधिकारिक तौर पर समाप्त हो जाएगी। आज अंतिम जत्था बेस कैंप सिंहगाड़ से रवाना हो गया है जोकि 30 जुलाई तक वापस लौटेगा। जानकारी के अनुसार यात्रा की शुरूआत से अब तक 8509 यात्रियों ने पंजीकरण करवाकर महादेव के दर्शन किए हैं और यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। इस वर्ष श्रीखंड महादेव यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
PunjabKesari

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली ने नयन सरोवर से श्रीखंड महादेव तक की चढ़ाई में रस्से लगाकर श्रद्धालुओं को ग्लेशियर पार करवाए। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने आपातकालीन सेवाओं में सहयोग किया और 5 सैक्टरों में तैनात सैक्टर मजिस्ट्रैट की पूरी टीम ने दिन-रात श्रद्धालुओं की मदद की। इसमें मेडिकल टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पहली बार 2 निजी संस्थानों ने बेस कैंपों में नि:शुल्क ओपीडी सेवाएं प्रदान कीं। विश्व मानव रूहानी केंद्र ने भीमडवारी में और सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड संस्थान ने सिंहगाड़ में मेडिकल सेवाएं प्रदान कीं। यात्रा के दौरान कई भक्तों और समाजसेवी संस्थानों ने लंगर सेवाएं प्रदान कीं। क्षेत्र के स्थानीय लोगों का व्यापार भी इस दौरान खूब चमका।
PunjabKesari

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने स्वयं श्रीखंड महादेव तक जाकर व्यवस्थाओं और रास्तों का जायजा लिया और डीसी कुल्लू को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान काली टॉप से बराहटी नाला तक श्रद्धालुओं को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग से बात कर नई पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई जाएगी। रास्तों में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए और सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर अन्य कमियों को भी सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News