गोली चली, महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wednesday, Aug 05, 2020 - 03:14 PM (IST)

शिमला : ठियोग की माहोरी पंचायत में बीते रोज एक गोली चलने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली कांड करीब 6 बजे देर रात पहले हो गया था। ये गोली चलने की घटना माहोरी पंचायत के केलोजुब्बर गांव में हुई। महिला के पति अजित सिंह गोली लगने के बाद अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल ठियोग ले गए लेकिन तब तक महिला में दम तोड़ दिया था। उसके बाद करीब 9 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस ने इस बारे में तफ्तीश शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है।

आज इस खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी कि कैसे गोली चलने से महिला की मौत हो गई। गोली चलने की वारदात को लेकर आज केच ठियोग की अगुवाई में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं और शिमला से भी फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर आकर गोली चलने के तथ्यों की जांच कर रही है। केच ठियोग कुलविंदर सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्हें अस्पताल से फोन आया कि एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया है। जिसके बाद उन्होंने इसमें  मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली कैसे चली इसका पूरी छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा।
 

Edited By

prashant sharma