शिवरात्रि महोत्सव में उठाइए हैलिकॉप्टर की Joy Ride का आनंद, इतने रुपए में मिलेगी टिकट

Tuesday, Feb 26, 2019 - 03:23 PM (IST)

मंडी (नीरज): अगर आप हैलिकॉप्टर की सैर का आनंद उठाना चाहते हैं तो फिर इस बार के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में आपका यह शौक पूरा होने वाला है। मंडी जिला प्रशासन दिल्ली की एक नीजि कंपनी के माध्यम से शिवरात्रि महोत्सव के दौरान जॉय राइड का मौका देने जा रहा है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीजि कंपनी के साथ इस संदर्भ में करार किया गया है। जॉय राईड की सारी व्यवस्था नीजि कंपनी की होगी और यह कंपनी 2500 रुपए प्रति सीट के हिसाब से एक बार की जॉय राइड का पैसा लेगी। मंडी शहर के साथ कांगनीधार में बने नए हैलिपैड से यह हैलिकॉप्टर की यह जॉय राइड होगी जो पूरे शहर का चक्कर काटकर दोबारा यहीं पर लैंड होगा। 

कंपनी ने मंडी शहर में अपना काउंटर शुरू कर दिया है जहां पर जाकर एडवांस में टिकट खरीदा जा सकता है। 5 से 11 मार्च तक शिवरात्रि महोत्सव के दौरान इस जॉय राईड का आयोजन किया जाएगा। एक जॉय राइड 7 से 10 मिनट की होगी और इसमें मंडी शहर के एरियल व्यू को देखने का मौका मिलेगा। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जॉय राइड मौसम पर निर्भर करेगी। एडवांस में जो लोग टिकट लेंगे उन्हें मौसम साफ रहने पर करवाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले मंडी शहर में कभी ऐसी जॉय राइड नहीं हुई है। यह पहली बार होगा जब लोगों को अपने शहर में हैलिकॉप्टर की सैर करने का मौका मिलेगा।

Ekta