युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प ले हिमाचल दिवस पर सभी लोग : राज्यपाल

Monday, Apr 15, 2019 - 05:07 PM (IST)

शिमला, (योगराज): हिमाचल दिवस के मौके पर शिमला के रिज मैदान पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम किया गया। जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पुलिस, एन.सी.सी., होमगार्ड, एन.एस.एस., स्काऊट एंड गाइड की टुकडिय़ों की सलामी ली। 15 अप्रैल, 1948 को 30 छोटी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था। गठन के बाद से हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम कायम किए हैं। आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन चिंता की बात है। आज के दिन सभी लोगों को नशे को रोकने के लिए संकल्प लेना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी की ऊर्जा को प्रदेश के विकास में लगाया जा सके। हिमाचल प्रदेश ने अन्य पहाड़ी राज्योंं की तुलना में ज्यादा तेेज गति से विकास किया है।

जिम्नास्टिक और योग का प्रदर्शन कर सभी का मन मोहा

इस बार हिमाचल दिवस पर हरियाणा में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के गुरुकुल के 47 बच्चों ने मलखम्ब, जिम्नास्टिक और योग का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। आचार संहिता के कारण इस बार जिला स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। लोकसभा चुनावों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ का आयोजन भी किया गया।

Kuldeep