हिमाचल की सीनियर महिला रग्बी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर किया रैंकिंग में सुधार

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 10:19 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): बिहार के राजगीर में आयोजित हुई सीनियर नैशनल रग्बी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। टीम की इस उपलब्धि पर खेल जगत में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। टीम का नेतृत्व कप्तान विशाखा ने किया। टीम की अन्य प्रमुख खिलाड़ी अनिशा चौधरी, रूबी, इरम, प्रतिमा, सलोनी, साक्षी शर्मा, तनुजा कुमारी, कविता, काजल, श्रद्धा चौहान तथा प्रियंका रहीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामैंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कोच नवप्रीत और मैनेजर काजल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष डा. विकास सूद, सचिव विशाल सरिन, पंकज प्रभाकर तथा सुधीर कुमार ने टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सिरमौर, शिमला और बिलासपुर जिलों के खिलाड़ियों ने विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी टीम इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी और राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छूएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News