Weather Update: धर्मशाला में झमाझम बारिश, 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:42 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 5 सैंटीमीटर बारिश कांगड़ा के गुलेर में रिकॉर्ड की गई। वहीं मंगलवार को धर्मशाला में 38.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 13 जुलाई तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। 8 जुलाई और फिर 11 से 13 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News