हिमाचल मेें आगामी 2 दिन ऑरैंज अलर्ट, 16 को यैलो अलर्ट

Saturday, Apr 13, 2024 - 08:10 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में 19 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए रविवार व सोमवार तक बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 अप्रैल को विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मध्यम व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शिमला में शाम के समय हल्के बादल छाए लेकिन मौसम में गर्माहट बनी रही है। इस दौरान ऊना में सबसे अधिक 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह शिमला में 24.2, सुंदरनगर में 32.4, धर्मशाला में 29.4, मनाली में 24.2, कांगड़ा में 33.6, हमीरपुर में 32.4, चम्बा में 30.7, कुफरी में 17.3, सोलन में 30.4, नाहन में 31.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव है। ऐसे में प्रदेश में 19 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी भी दर्ज की जाएगी।

Content Writer

Kuldeep