पूर्व एस.पी. डी.डब्ल्यू. नेगी के घर चोरी

Monday, Jun 20, 2022 - 10:39 PM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी शिमला में चोरी की वारदात थम नहीं रही है। आए दिन शातिर लोगों के घर को निशाना बना रहे हैं। शातिर इतने सक्रिय हो गए हंै कि जैसे ही कोई कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गए तो शातिर चोरी की वारदात को अंजाम दे जाते हैं। चोरी का ताजा मामला मैहली के साथ लगते क्षेत्र चैली में शिमला के पूर्व एस.पी. रहे डी.डब्ल्यू. नेगी के घर में पेश आया है। बताया जा रहा है कि उनका घर पिछले 3 सप्ताह से बंद था। ऐसे में घर में किसी के न होने का चोरों ने फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। डी.डब्ल्यू. नेगी पूर्व कांग्रेस सरकार के समय वर्ष 2013 से वर्ष 2016 तक शिमला के एस.पी. थे। वह किन्नौर जिला के मूल निवासी हैं और छोटा शिमला क्षेत्र के मैहली के चैली में उनका अपना मकान है। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस शातिर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Content Writer

Kuldeep