कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

Monday, Dec 09, 2019 - 08:41 PM (IST)

शिमला, (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेता रजनीश किमटा व यशवंत छाजटा सहित अन्यों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यहां जारी एक बयान में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कांग्रेस पार्टी को दी जा रही उनकी सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

 

Kuldeep