आसमान पर दिखा अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

Monday, Feb 22, 2021 - 10:17 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): उत्तर दिशा में आसमान पर सोमवार को स्पेस स्टेशन देखा गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दिशा में स्पेस स्टेशन का नजारा सुबह 5.25 बजे दिखाई दिया और दो मिनट बाद यह उत्तर-पूर्व दिशा में अस्त हुआ। स्पेस स्टेशन 21 फरवरी से आसमान पर जगह-जगह लगातार दिखाई दे रहा है। शिमला में रविवार को यह स्पेस सैंटर दिखाई देगा। शिमला में पर्यटक व अन्य लोग इसको देखने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि शिमला में सुबह 4.36 बजे के करीब यह पूर्व दिशा में दिखाई देगा। वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के मुताबिक इस स्पेस सैंंटर में 4 देशों के 6 यात्री सवार हैं और विभिन्न चीजों पर शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते अक्तूबर माह 2020 से सर्च चला हुआ है। स्पेस सैंटर चंडीगढ़ व दिल्ली सहित कई जगहों पर देखा जा चुका है। इससे पहले शिमला में कई बार स्पेस सैंटर देखा गया है, जिसको देखने के लिए पर्यटकों सहित अन्य लोग उत्साहित होते हैं। यहां तक कि बाल वैज्ञानिक भी इसकोदेखने के लिए आसमान पर नजरें जमाए होते हैं। अंतरिक्ष में मानव निर्मित ऐसा स्टेशन है, जिससे पृथ्वी से कोई अंतरिक्ष यान जाकर मिल सकता है।

Content Writer

Kuldeep