कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाएं घायल

Monday, Jul 08, 2019 - 10:14 PM (IST)

शिमला,(जस्टा): कसुम्पटी के तहत आने वाले क्षेत्र अनहरी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। तीनों को घायलावस्था में आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। संदीप नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जब वह अनहरी के पास सड़क पर खड़ा था तो उसके सामने कार (नबंर एच.पी. 63-6140) सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे जा गिरी। हालांकि चालक कुलदीप कार में सवार नहीं था, वह नीचे उतरकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था।

तीनों महिलाएं गैया गांव की रहने वालीं

अचानक गाड़ी सड़क किनारे से नीचे जा गिरी। इस दौरान गाड़ी के अंदर तीन महिलाएं सवार थीं, जो घायल हुई हैं। ये तीनों महिलाएं गैया गांव की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि यह साधुपुल की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.पी. ओमापति जम्वाल ने कहा कि एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है, जिसमें तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kuldeep