पंजाब में फंसे हिमाचलियों को नहीं आएगी कोई समस्या, रजनी पाटिल के ट्वीट के बाद मदद के लिए आगे आईं आशा

Monday, Mar 30, 2020 - 08:14 PM (IST)

शिमला: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पंजाब के विभिन्न शहरों में रहकर क्वार्टरों व पीजी में रह रहे कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करवाने बारे पत्र लिखा है। उन्होंने इसे अपने ट्वीटर अकाऊंट पर ट्वीट किया। वहीं पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने रजनी पाटिल के ट्वीट का जवाब दिया है कि चंडीगढ़ और पजाब में फंसे किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत है तो वो मेरे इस नम्बर 94180-04500 पर संपर्क कर सकते हैं।

Kuldeep