16 स्कूल प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण आदेश जारी

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 06:28 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने 16 स्कूल प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत राजेश्वर सिंह को जी.एस.एस.एस. ठाकुरद्वारा जिला कांगड़ा, नरेंद्र सिंह को जी.एस.एस.एस. कुठाड़ सोलन, संजय कुमार को जी.एस.एस.एस. देओल कांगड़ा, राजेश कुमार को जी.एस.एस.एस. सेरा हमीरपुर, सुशील कुमार को जी.एस.एस.एस. सिल्ह कांगड़ा, विजय कुमार को जी.एस.एस.एस. बत्राण हमीरपुर, राजकुमार को जी.एस.एस.एस. हथोल जिला हमीरपुर, राजेश कुमार को जी.एस.एस.एस. अप्पर हरेता जिला हमीरपुर, सुरेंद्र कौंडल को जी.एस.एस.एस (बी) ऊना, फकीर चंद को जी.एस.एस.एस. समोली जिला शिमला, राजकुमार को सोलन के जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय सोलन, अनिल कुमार को जी.एस.एस.एस (जी) मंडी, कुलदीप सिंह को जी.एस.एस.एस. पंडोह मंडी, संजय कु मार को जी.एस.एस.एस. चांदपुर जिला बिलासपुर, लेख राम को जी.एस.एस.एस. (बी) सुंदरनगर मंडी और जिया लाल को जी.एस.एस.एस. गड़ाकुफरी जिला शिमला भेजा गया है। शिक्षा सचिव ने प्रधानाचार्यों को नए स्टेशन पर जल्द ज्वाइन करने को कहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News