प्रैक्टीकल परीक्षाओं का शैड्यूल जारी

Monday, Feb 06, 2023 - 10:02 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इक्डोल ने एम.ए. जे.एम.सी. द्वितीय व तृतीय सैमेस्टर की प्रैक्टीकल परीक्षाओं का शैड्यूल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 (जनवरी-2022) व सत्र 2021-22 (जुलाई 2021) के विद्यार्थियों के प्रैक्टीकल शैड्यूल के अनुसार एम.ए. जे.एम.सी. द्वितीय सैमेस्टर के प्रैक्टीकल 8 फरवरी को और एम.ए. जे.एम.सी. तृतीय सैमेस्टर के प्रैक्टीकल 4 मार्च को होंगे। विस्तृत जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

Content Writer

Kuldeep