शिमला पुलिस फिर बनी मददगार, बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला का किया रैस्क्यू

Friday, Feb 04, 2022 - 04:04 PM (IST)

शिमला (रेशमा कश्यप) : प्रदेश में हो रही बर्फबारी जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है तो वहीं बर्फबारी के बीच पुलिस कर्मी भी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निभाने में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में शिमला पुलिस एक बार फिर बर्फबारी में फंसे कुछ लोगों के लिए मददगार बनी है। शिमला पुलिस ने ढली में बर्फबारी के बीच फंसी एक गर्भवती महिला काे रैस्क्यू किया है। जानकारी के अनुसार ढली में एक गर्भवती महिला और उसके परिजन एक वाहन से जा रहे थे। इस दौरान बर्फबारी के बीच उनका वाहन फंस गया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला व उसके परिजनों को कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस को बर्फ से वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

Content Writer

prashant sharma