पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी धमकी

Monday, Jan 09, 2023 - 08:40 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): एक अलगाववादी संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। इसी कड़ी में पन्नू ने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करें। चेताया है कि यदि वह यात्रा का समर्थन करते हैं तो उन्हें पॉलिटिकल डैथ भी फेस करनी पड़ सकती है। जारी धमकी में कहा गया है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में संत भिंडरावाले के बैनर और पोस्टर बैन किए थे और यदि यही रास्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनाया तो उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी। जारी धमकी में कहा गया है कि हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की नई राजधानी बनेगी। ऐसे में सभी पहलुओं को देखते प्रदेश पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा एजैंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व सी.एम. को भी मिलती रही हैं धमकियां
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पन्नू ने कई बार धमकियां दी थीं। वर्ष 2022 की शुरूआत में भी पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 26 जनवरी को तिरंगा नहीं फहराने देने की धमकी दी थी और पन्नू के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था

Content Writer

Kuldeep