पी.टी.ए. शिक्षकों के वेतन में वृद्धि,1 अप्रैल से नियमित शिक्षकों के बराबर मिलेगा वेतन

Monday, Mar 11, 2019 - 10:34 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): पी.टी.ए. शिक्षकों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। मंत्रिमंडल के फैसले के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले यह अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के तहत अनुबंध पर कार्यरत पी.टी.ए. शिक्षकों को 1 अप्रैल से नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन मिलेगा। अनुबंध पी.टी.ए. शिक्षकों के अलावा लैफ्ट आऊट शिक्षकों को यह लाभ मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार सहायक प्रोफैसर (कालेज कैडर) को 52,704, पी.जी.टी. व लैक्चरार (स्कूल) को 35,380, डी.पी.ई. (स्कूल) को 33,916, सी. एंड वी. (स्कूल) को 32,940 और टी.जी.टी. (स्कूल) को 33,916 रुपए वेतन दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल लैक्चरार संघ ने इसका स्वागत किया है।

Kuldeep